
चाईबासा : सोमवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा पुलिस के लिए सफलता भरा दिन रहा. कहीं पीएलएफआई तो कहीं दो दो किलो के पांच केन बम बरामद करने में सफलता हाथ लगी. सोमवार को चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए टोकलो थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम-सुरबुरा झरझरा नया मार्केट के आसपास जंगल पहाड़ में आईईडी बम छुपा कर रखा है. सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच करने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन के संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया. सर्च अभियान के दौरान चाईबासा जिला बल, सीआरपीएफ 60 बटालियन की बीडीडीएस टीम एवं सुरक्षा बलों द्वारा एसओपी के अनुरुप सतर्कतामूलक कार्रवाई करते हुए गठित अभियान दल के द्वारा टोकलो थान क्षेत्र के सुरबुरा के जंगल पहाड़ क्षेत्र से पांच ( 05 ) केन आईईडी बम प्रत्येक लगभग 02-02 किलोग्रराम का केन बम बरामद किया गया. तत्पश्चात् सीआरपीएफ बीडी डीएस टीम द्वारा सभी आईईडी बमों को विधिवत यथास्थान विनष्ट किया गया. इस अभियान दल में जिया उल हक उप कमांडेन्ट सीआरपी एफ 60 बटालियन, निरीक्षक राज कुमार सिंह, उप निरीक्षक सचिन कुमार सीआर पीएफ 60 क्यू एटी टीम, उप निरीक्षक संतोष कुमार बीडीडीएस इन्चार्ज एवं उनकी टीम, सीआरपीएफ 60 बटालियन, पुअनि दीपक क्रिएसन ( थाना प्रभारी ) कराईकेला, पुअनि सुशील कुमार तथा कराईकेला थाना रिजर्व गार्ड शामिल है.






