आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस के लिए यह वायरल ऑडियो अहम हो सकता है. बीते छः दिनों से आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके कर्मचारी अश्विनी महतो के संदिग्ध अपहरण की मिस्ट्री का राज इस वायरल ऑडियो में छिपा है. बीते 27 अगस्त को आदित्यपुर थाना अंतर्गत दयाल रेसिडेंसी निवासी आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके चालक के सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया स्थित आटा फैक्ट्री से रहस्यमयी रूप से गायब होने के तीन दिन बाद 30 अगस्त को आदित्यपुर थाने में अपहरण का एफआईआर दर्ज होने के बाद एक डीएसपी और पांच- पांच थानेदार अब तक जहां कारोबारी और उनके कर्मचारी को ढूंढ पाने में नाकाम रही है, वहीं कारोबारी की पत्नी सपना अग्रवाल भी पुलिस और मीडिया को गुमराह कर रही है. सपना अग्रवाल और गायब कर्मचारी अश्विनी महतो की पत्नी ने बीच हुए बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो यह जानने के लिए काफी है कि व्यवसायी का अपहरण नहीं, बल्कि उन्होंने अपने अपहरण की झूठी और मनगढ़ंत कहानी बनाई. यह ऑडियो पुलिसिया तफ्तीश में अहम हो सकता है.







