
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एसएसपी आवास से थोड़ी दूरी पर सोनारी निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश कुमार कुशवाहा से पुलिस वाला बन एक व्यक्ति ने 1600 रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गया. शिकायत लेकर दिनेश बिष्टुपुर थाना पहुंचा जहां कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा. दिनेश ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है और शुक्रवार को सब्जी की खरीद करने के लिए बाइक से साकची सब्जी मंडी जा रहा था. एसएसपी आवास के पास उसे एक बाइक सवार व्यक्ति ने रोका और खुद को पुलिस वाला बताकर गाड़ी के कागजात की मांग करने लगा. उसने व्यक्ति से कहा कि उसके पास कागजात नहीं हैं, तो व्यक्ति ने मौके पर ही रफा-दफा करने की बात कहकर जेब में रखे 1600 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया. दिनेश ने बताया कि बिष्टुपुर पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी. इसलिए वह एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा है.



