
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत साउथ गेट के पास टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों से ठगी करने के मामले में टाटा मोटर्स की आईडीएस डिपार्टमेंट ने एक व्यक्ति को पकड़ा है. डिपार्टमेंट ने व्यक्ति के पास से फर्जी लेटर हेड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए है. उसे पकड़कर टेल्को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल टेल्को पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है कि अभी तक उसने कितने लोगों से और कितने को ठगी की है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए गए व्यक्ति का नाम सागर कुमार चौधरी है, वह गोविंदपुर का रहने वाला है. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ ले बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. बता दे कि टाटा मोटर्स की आईडीएस डिपार्टमेंट को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक व्यक्ति लोगों को कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा है. इसी मामले में आज संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया गया.




