
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना परिसर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर, जिसको अब सीसीआर के रूप में जाना जाता है) के पुलिस मेस के पीछे कुएं में रविवार की सुबह एक शव पाया गया. शव मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई. पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान पुलिस जवान आरक्षी राम विलास पासवान के रूप में की गई. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रामविलास डायल पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नम्बर डायल के काम में पदस्थापित था. सहकर्मियों के अनुसार वे लोग सुबह नहाने के लिए कुएं में गए थे. जब कुएं में झांका तो देखा कि एक शव पानी में तैर रहा है. वे लोग आशंका जाता रहे है कि कुएं के चबूतरे में फिसलन के कारण वह कुएं में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी. (नीचे पूरी खबर देखे)

फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा की घटना कैसे और किन हालात में हुई है. आरक्षी राम विलास पासवान के रूप में की गई. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रामविलास डायल पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नम्बर डायल के काम में पदस्थापित था. सहकर्मियों के अनुसार वे लोग सुबह नहाने के लिए कुएं में गए थे. जब कुएं में झांका तो देखा कि एक शव पानी में तैर रहा है. वे लोग आशंका जाता रहे है कि कुएं के चबूतरे में फिसलन के कारण वह कुएं में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा की घटना कैसे और किन हालात में हुई है. बताया जाता है की शव कम से कम 1 दिन से अधिक पुराना था क्योंकि शव कुएं में गिरने के बाद पानी में तैर रहा था. मृतक का शरीर भारी था, जो डूबने के बाद में नीचे गया होगा और फिर काफी देर बाद फूलने के बाद शव ऊपर आया होगा. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है.




