
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा निवासी अनिल शर्मा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अनिल के खिलाफ उनकी पत्नी बबिता शर्मा ने पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए अप्रैल माह में मामला दर्ज कराया था. महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को अनिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बबिता अनिल की पहली पत्नी है. दोनो साथ में सरजामदा में ही रहते थे. इसी बीच बबिता को जानकारी मिली कि अनिल ने बिना बताए एक और शादी कर रखी है. मामले की जानकारी होने पर बबिता ने अनिल को दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाया पर अनिल ने उसे छोड़ने से मना कर दिया. अंत में बबिता ने पति के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी.





