
जमशेदपुर : परसुडीह स्थित सालगाझड़ी वेस्ट केबिन के पास एलटीटी हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस की चपेट में आने से जोजोबेड़ा निवासी 36 वर्षीय रामप्रकाश मुखिया दूर जा गिरा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसकी पहचान कोर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. रामप्रकाश के कमर की हड्डी टूट गई है, वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
टाटानगर पार्सल कार्यालय में विजलेंस का छापा
रेलवे सतर्कता सप्ताह के दौरान टाटानगर स्टेशन के पार्सल कार्यालय में शुक्रवार को रेलवे विजलेंस की ओर से छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान विजलेंस टीम ने कपड़ों के दो बैग को तय वजन से अधिक वजन पाया.टीम की ओर से बैग को जब्तबकर लिया गया. जांच में पाया गया कि पार्सल को लुधियाना से बुक किया गया है जिस पर टीम ने जुर्माना भी लगाया है.





