
जमशेदपुर : झारखंड इंटर के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपनी कमेटी में फिर से विस्तार किया है. श्री पांडेय ने टिस्को ग्रोथ शॉप के अधिकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन के महासचिव शिव लखन सिंह को अपने प्रदेश संगठन में संयुक्त महामंत्री का पद दिया है. उनके मनोनयन के संबंध में एक पत्र शुक्रवार को शिव लखन सिंह को प्राप्त हुआ. इसी तरह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सरोज सिंह को झारखंड प्रदेश इंटक में संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया राकेश्वर पांडेय का हस्ताक्षरित पत्र सरोज सिंह को शुक्रवार को ही प्राप्त हुआ. इसके साथ ही झारखंड प्रदेश इंटक में जमशेदपुर के कई नेताओं को जगह पहले से ही मिल चुका है और अब यह दो नए मनोनयन के बाद इसकी संख्या और बढ़ गई है.




