
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने बुधवार को दुमुहानी पुल के पास बस से पुलिस ने कुख्यात अपराधी पूरन चौधरी उर्फ सौरभ चौधरी और लवप्रीत सिंह उर्फ लव को पकड़ा था. पुलिस ने दोनो के पास से तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद की थी. गुरुवार को पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इधर पुलिस को छपरा निवासी फैज होड्डा उर्फ विक्की की तलाश है. फैज वो है जिससे पुरन ने छपरा में हथियार की खरीद की थी. हथियार की खरीद कर वह सड़क मार्ग से शहर आ रहा था. हालांकि पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह शौक के लिए हथियार लेकर आया था पर पुलिस को उसकी यह बात हजम नही हो रही. पुलिस को शक है कि वह किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही शहर आया था. बता दे कि पूरन चौधरी पूर्व में आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुका है.












