
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह शंकर पथ निवासी 28 वर्षीय जगन्नाथ मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात की बतायी जाती है. परिजनों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब वे उसके कमरे में पहुंचे. परिजनों ने पाया कि जगन्नाथ ने फांसी लगा ली है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार जगन्नाथ नशे का आदि था. वह नशे की हालात में घर वालों के साथ मारपीट भी करता था. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.





