
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के कोरोना वार्ड से एक कैदी भाग गया. कैदी के भागने की भनक वार्ड में मौजूद कर्मचारियों को भी नही लगी. इधर वार्ड के पास गश्ती कर रहे होमगार्ड जवानों ने उसे पकड़ा और चोर समझकर उसे अपने साथ ले गए. थोड़ी देर बाद वार्ड के कर्मचारियों को इसकी सूचना हुई तो युवक को अपने साथ वार्ड ले गई. मिली जानकारी के अनुसार कैदी मानगो का रहने वाला है. कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था. आज मौका पाकर वह वार्ड से बड़ी आसानी से बाहर निकल गया. यह पहली बार नहीं है जब एक कैदी कोरोना वार्ड से भाग गया हो. जिन होमगार्ड के जवानों ने उसे पकड़ा है अब उनपर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है.





