
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा इसीसी फ्लैट स्थित शनि मंदिर में टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर हिंदूवादी नेताओं में गुस्सा है. कदमा इसीसी फ्लैट स्थित शनि मंदिर के बारे में बताया जाता है कि करीब 50 साल से यह मंदिर है. 27 दिंसबर को इस मंदिर को निशाना बनाया गया. सनातन उत्सव समिति और जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के लोग वहां सूचना पाकर पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध किया. सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह और जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के आलोक कुमार मुन्ना ने इसका विरोध किया और कहा कि विगत 50 वर्षों से स्थित श्री श्री शनि मंदिर एवं हिंदू आस्था का केंद्र बनी हुई है, परंतु सोमवार को टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों द्वारा जमशेदपुर शहर में आस्था के केंद्र बने विभिन्न स्थलों को अतिक्रमण का नाम देकर तोड़ रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

आपको बता दे कि सोमवार की सुबह टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मंदिर के पीछे पुरोहित के लिए वस्त्र बदलने के लिए बने बांस के ठिया को तोड़ा गया. साथ मे भगवान के तस्वीरों को भी गिराया गया. सनातन उत्सव समिति एवं जमशेदपुर टाईगर्स क्लब के तमाम सदस्यों ने इसका विरोध किया और कहा कि जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन को तत्पर है. इन लोगों ने मांग की है कि हिंदु परंपराओं से खिलवाड़ एक चुनौती है. ऐसी हरकतों से टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी बाज आए वरना उग्र आंदोलन के लिए टाटा स्टील और टाटा स्टील यूटिलिटीज का गेट जाम किया जायेगा.




