
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला सरायकेला थाना अंतर्गत पांड्रा पंचायत के पाटाहेंसल गांव में एक सनकी देवर ने अपनी भाभी को हथौड़े से पीटकर उसकी हत्या कर डाली. हत्या के बाद देवर नरेश महतो ने सरायकेला थाने में आत्मसमर्पण कर दी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि नरेश महतो अपनी भाभी और बड़े भाई के साथ जानवरों की तरह सलूक करता था. बात- बात पर भाई और भाभी फुलपति महतो के साथ मारपीट करने लगता था. घटना के वक्त मृतका के सास- श्वसुर सदर अस्पताल गए थे. इसी बीच किसी बात को लेकर हत्यारे की उसके भाभी के साथ विवाद हो गया और अपने बड़े भाई गणेश महतो को घर में बंद कर हथोड़ा लेकर दौड़ा-दौड़ा कर अपनी भाभी को कूचकर मार डाला. (नीचे देखो पूरी खबर)

मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने मौके से हथौड़े को भी जप्त कर लिया है. इस संबंध में मृतका के श्वसुर बाबू लाल बिहारी महतो ने बताया, कि नरेश महतो अक्सर घर में दबंगई करता था. बात बात पर गाली- गलौज, हाथापाई और मारपीट किया करता था. घटना के वक्त सभी अस्पताल गए हुए थे, इस बीच या घटना इस घटना को अंजाम दे दिया. वही मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना प्रभारी रामदेव राम ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दी है जहां उससे पूछताछ किया जा रहा है वैसे सूत्रों की अगर मानें तो देवर अपनी भाभी के साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया करता था. अक्सर वह इस तरह की हरकत करता था, ताकि उसकी भाभी भयभीत रहे और उसे मनमर्जी करने दे. उधर मामले की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए है. जिसके बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मायके वालों का रो- रोकर बुरा हाल है.






