
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानाक्षेत्र के बारीडीह विजया गार्डेन निवासी एक ही परिवार के चार लोग नेशनल हाइवे पर हादसे के शिकार हो गये. इस घटना में पति, पत्नी और दो बच्चे घायल हो गये है, जिनका इलाज चल रहा है. यह घटना सुबह करीब 11 बजे के बाद रांची के पास मांडू इलाके में घटी. यहां एक विपरित दिशा से आ रही गाड़ी से उनकी फाच्यूर्नर गाड़ी (संख्या जेएच05सीएच-0306) टकरा गयी, जिससे वे लोग बुरी तरह घायल हो गये. (नीचे देखे पूरी खबर)

घायलों में पति पंकज तिवारी, उनकी पत्नी आशा तिवारी और दो बच्चे शामिल है. बताया जाता है कि ये चारों लोग फाच्यूर्नर गाड़ी पर सवार होकर सिदगोड़ा से बनारस गये थे. बनारस से लौटते वक्त पंकज तिवारी की गाड़ी मांडू के पास दुर्घटना की शिकार हो गयी. घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है, जहां पत्नी को इलाज के लिए आइसीयू में एडमिट किया गया है.






