
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर में विकास कैबरतो उर्फ फंटूश की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी. फंटूश का शव उसी के साथी सुरेश कुमार उर्फ चेरी की घर के छत पर पाया गया था. इस मामले में परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया था. इधर घटना के तीन माह बाद पुलिस ने इस मामले में सुरेश कुमार उर्फ चेरी और उसके साथी सुमित गोराई उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में चेरी ने पुलिस के सामने काबुल किया कि उसने ही अपने साथी के साथ मिलकर फंटूश की हत्या की है. चेरी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय सभी बैठकर एक साथ नशा कर रहे थे, तभी फंटूश के साथ उसका विवाद हो गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी बीच उसने तकिए से फंटूश का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. वह काफी डर गया था. बाद में उसने फंटूश को अस्पताल भी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बता दे कि अक्टूबर 2021 में दुर्गा पूजा के दौरान विकास उर्फ फंटूश का शव चेरी के घर पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया था. उसके बाद से पुलिस तफ्तीश करती रही, लेकिन मृतक के परिजन न्याय के लिए काफी दर दर भटक रहे थे. इन लोगों ने हत्या का मामला पहले ही बताया था. वैसे चेरी के बारे में यह कहा जाता है कि वह अपने घर पर ही नशा कराता है. ब्राउन शुगर का सप्लायर भी है. वह अपने ही घर में लड़के लड़कियों को नशा कराता है, जिसके एवज में वह पैसे लेता था. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर एक तरह से इस नेटवर्क को भी तोड़ने की कोशिश की है.





