
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शादी समारोह में घुसकर गहनों की चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य को गिरफ्तारी किया गया है. सिदगोड़ा पुलिस थाने में महिलाओं से पूछताछ कर रही है. आरोपी महिला द्वारा सिदगोड़ा के सोन मंडप में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान लगभग ढाई लाख के गहनों की चोरी कर ली गई थी. जानकारी मिलने पर बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली आशा चौधरी ने सिदगोड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी. सिदगोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं की पहचाना की और दोनो को गिरफ्तार कर लिया. इनकी निशानदेही में पुलिस ने चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया है.





