
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत सीडब्ल्यू क्लब के पास खाने-पीने को लेकर विवाद के बाद उदय ने रोहित पर फायरिंग की थी. पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने खुलासा किया है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन रोहित के साथ खाने पीने को लेकर विवाद हो गया था. रोहित उसपर हमला करने लगा जिसके बाद उसने पिस्टल निकलकर रोहित पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोली रोहित के सिर को छूते हुए निकल गई. वो अपने साथी कुणाल के साथ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा और एक बाइक बरामद की थी. पुलिस ने उदय की निशानदेही में एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक बाइक बरामद की है. बता दे कि 2 फरवरी को विवाद के बाद रोहित सिंह पर फायरिंग कर दी थी. इस घटना में उदय का साथी कुणाल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.






