
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में दो अलग-अलग हुए हादसे में 8 लोग घायल हो गये. पहली घटना सोमवार की सुबह हुई. चक्रधरपुर से खरसावां जाने वाली मुख्य सड़क पर ग्रामीणों को ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 6 लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सारे लोग एक गाड़ी पर सवार होकर किसी ढलाई के काम में जा रहे थे कि अचानक से यह हादसा हो गया, जिससे 6 लोग घायल हो गये. घायल सारे छह लोग चक्रधरपुर के ही रहने वाले है. बताया जाता है कि जैसे ही वैन पलटी, वैसे ही अफरा-तफरी मच गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)

लोगों ने किसी तरह उनको वहां से पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दूसरी ओर, एक अन्य घटना में चाईबासा के बरदा पुल पर सोमवार की दोपहर मिठाई से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. तीन और लोग घायल हुए है. इन सारे घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. घटना में घायल लोगों ने बताया कि बापी गोराई, शीतल गोराई, सहदेव राय, युधिष्ठिर गोराई और मुकेश यादव समेत अन्य लोग मिठाई लेकर पुरुलिया से चाईबासा जा रहे थे. इसी बीच ग़चानक से गाड़ी पलट गयी, जिसे वे लोग घायल हो गये. घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.






