जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारियों ने लगातार हो रहे अपराध को लेकर कोल्हान की बड़ी औद्योगिक और व्यवसायिक संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कारोबारियों और व्यापारियों में काफी गुस्सा देखा गया. इस दौरान सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में कारोबारियों की अहम बैठक हुई. इस बैठक के दौरान बताया गया कि जमशेदपुर की विधि-व्यवस्था को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर कारोबारियों में काफी गुस्सा देखा गया. जुगसलाई में सिंहभूम चेंबर के पदाधिकारी के दफ्तर के यहां लूटपाट की गयी. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
इसके अलावा एक और चेंबर के पदाधिकारी के साथ लूटपाट की गयी. अब तक किसी मामले में पैसे की रिकवरी पुलिस नहीं कर पायी. उन लोगों को कारोबारी के तौर पर काफी नुकसान हो रहा है. इसको लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान तय किया गया कि वे लोग किसी भी हाल में इसको बरदाश्त नहीं करेंगे. इन लोगों ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक काला बिल्ला लगाकर बिष्टुपुर लाइट सिग्नल चौक के पास धरना देंगे. यह सांकेतिक धरना दिया जायेगा. अगर 72 घंटा के भीतर अपराधी पकड़े नहीं गये और पैसे की रिकवरी नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन करेंगे. इन लोगों ने मांग भी रखी है कि जिला प्रशासन बिष्टुपुर लाइट सिग्नल के पास बद पड़े पुलिस चौकी को फिर से चालू करें, जिसको बीच में बंद कर दिया गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इन लोगों ने इस मसले को लेकर आर या पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की है. आपको बता दें कि बिष्टुपुर स्थित ज्वेलरी दुकान छगनलाल ज्वेलर्स एंड संस के कर्मचारियों से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपराधियों ने 32 लाख रुपये लूट लिये थे. इस घटना के बाद से ही व्यापारी गुस्से में है और विधि-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे है. इस दौरान पुलिसवालों को सम्मानित करने के ट्रेंड को भी बंद करने को कहा गया क्योंकि पुलिस अपराध के रोकथाम पर किसी तरह का कोई ठोस कदम नही उठा रही है. इस दौरान सारे कारोबारियों ने इस पर अपनी ओर से सहमति जतायी.






