जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत आस्था हाईटेक सिटी के पार्किग से सफेद रंग की कार नंबर जेएच05सीआर-4354 हुंडई ऑरा की चोरी हो गयी. चोरी की यह घटना सोमवार 14 फरवरी की संध्या लगभग 06.57 बजे की हैं, जो सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं. इस संबंध में महेश अग्रवाल (पिता अनील कुमार अग्रवाल) ने सोनारी थाना में लिखित शिकयत कर चोरी गयी कार को बरामद करने की गुहार लगाते हुए चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं. महेश अग्रवाल ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया हैं, जिसमें चोर मोबाइल में बात करते हुए कार को खोलते हुए दिख रहा हैं. सोनारी थाना प्रभारी ने चोर को शीघ्र पकड़ने का दावा किया हैं. वैसे सोनारी क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर लोगों में भय का माहौल है. लगातार वहां नशे के कारोबार में लोग संलिप्त हो रहे है, जिस कारण भी ऐसी घटनाएं हो रही है. (नीचे देखे चोरी की घटना को अंजाम देता चोर.)








