
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 खड़िया बस्ती में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में मारपीट हो गई. इस मारपीट में 6 लोग घायल हैं. दो लोगों पिंटू गौड़ और अभिषेक गौड़ को हल्की चोट लगी है. पिंटू गौड़ का सिर फट गया है. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. चार गंभीर लोगों निर्मल गौड़, गिड्डू गौड़, टूना गौड़ और बबलू प्रधान को उलीडीह थाना पुलिस जीप में लेकर साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंची और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सभी घायल मानगो के गौड़ बस्ती के रहने वाले हैं. पिंटू ने बताया कि खड़िया बस्ती में उनकी जमीन है. इसका कोर्ट में केस भी चला. उनकी डिग्री हो गई है. लेकिन किंकर गौड़ इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है. उसने बुधवार की सुबह जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया. वह लोग रोकने पहुंचे तभी किंकर गौड़ और उनके तीन बेटे और अन्य युवक लाठी-डंडे से लैस होकर आए और मारपीट शुरू की और बेड लाठी डंडे से मारपीट कर से लोगों को घायल कर दिया.







