
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत आशियाना गार्डन निवासी वर्षा अग्रवाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में न्यायलय परिवाद दर्ज कराया है. वर्षा ने पति राहुल अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, विमला देवी और दुर्गा पर आरोप लगाया है. शिकायतवाद के अनुसार नवंबर 2012 से लेकर अब तक ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे है. इसको लेकर मौके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच कई बार सुलह भी हुई पर कोई हल नहीं निकला. इधर सोनारी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर रही है.





