
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने की दिशा में विधायक मंगल कालिंदी और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने एक और पहल की है. जहां विधायक निधि से 5 ई- रिक्शा वाहन विधायक मंगल कालिंदी ने नगर परिषद और पंचायत के सुपुर्द किया. अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सुविधा से लैस ई- रिक्शा विधायक निधि से 2 ई- रिक्शा जुगसलाई नगर परिषद को और तीन ई- रिक्शा जुगसलाई विधानसभा के अंतर्गत पंचायत क्षेत्रों को दिया गया है. ताकि पूरे विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को दूर किया जा सके. जिससे स्वच्छ जुगसलाई का सपना पूरा हो, इस दौरान पांचों ई- रिक्शा को जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के निकट विधायक मंगल कालिंदी और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.




