जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बगान में एक पुलिसवाले की पिटाई स्थानीय नशेड़ियों ने कर दी. इसके बाद पुलिसवाले ने नशेड़ियों की पिटाई कर दी, जिसके बाद नशेड़ी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मथुरा बगान के पार्क का है, जहां अपनी दोनों बेटियों को घुमाने के लिए पुलिसवाला पंकज कुमार गया था. इसी बीच पार्क में नशेड़ी बैठे हुए थे. उन लोगों ने पार्क के अंदर जाने से मना कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
दोनों नशे में धुत बताये जा रहे है. दोनों के रोकने के बावजूद जब वह पार्क में जाने लगा तो लड़कों ने उसको धक्का दे दिया और पिटाई कर दी. बेटियां रोने लगी, जिसके बाद वह बेटियों को छोड़कर घर से आया और फिर पार्क में उसके साथ बदतमीजी कर रहे लड़कों से कारण पूछा. इस पर लड़कों ने रॉड उठाया, जिसको छीनकर पुलिसवाले ने ही बेतरह पिटाई कर दी, जिससे नशेड़ी युवक बंटी घायल हो गया. एक युवक भाग निकला. पुलिसवाले पर थर्मोकोल काटने वाले औजार से हमला किया गया था, जिससे उसको भी चोटें आयी है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसका एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रही है. मामले की जांच भी की जा रही है. (नीचे देखे घायलों की तस्वीरें)






