
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 में प्रातःकालीन गश्ती के क्रम में डेमकाडीह के पास 30 रबड़ के ट्यूब में अवैध महुआ चुलाई शराब लदी वाहन ओमनी वैन बीआर-16-एम-2145 के साथ 01 व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. उसको आबकारी विभाग ने जेल भेज दिया है. वहीं एक अन्य छापामारी में एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी से 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उनके पास महुआ शराब 900 लीटर जबकि विदेशी शराब 9 लीटर बरामद किया गया है. आबकारी विभाग ने कहा है कि इसको लेकर अभियान जारी रखा जायेगा और अवैध शराब की बिक्री को हर हाल में रोका जायेगा.






