
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत टीआरएफ कॉलोनी निवासी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग ने सोनारी पंचवटी नगर निवासी संदीप कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग संदीप को पिछले एक साल से जानती है. संदीप अक्सर उसके घर आना जाना करता था. 24 फरवरी को वह उसके घर आया था, जहां उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण किया. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बागबेड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






