
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी निवासी एक 24 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में युवती ने बिरसानगर थाना में बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी नागेंद्र कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि लगभग 2 साल से वह नागेंद्र को जानती है. दोनो के बीच प्यार बढ़ा. इसी बीच नागेंद्र ने शादी का झांसा देकर यौन शौषण किया. बाद में उसे जानकारी मिली की नागेंद्र ने दूसरी शादी कर ली है. जब वह नागेंद्र के घर गई तो वहां नागेंद्र ने उसे कहा कि वह दूसरे कास्ट की है इसलिए वह उससे शादी नही कर सकता. पुलिस मामले में एसटी एससी एक्ट लगाकर जांच कर रही है.





