
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा मतलाडीह निवासी खेला बास्के को साइबर ठगों ने अपने झांसे में लेकर लाखों की साइबर ठगी कर ली. साइबर ठगों ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बन खेला बास्के के क्रेडिट कार्ड से 2.47 लाख की अवध निकासी कर ली. इसकी जानकारी उन्हे तब हुई जब बैंक से क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने को कहा गया. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 मार्च को उन्हे एसबीआई बैंक का कर्मचारी बनकर किसी ने फोन किया. फोन करने वाले ने बताया कि नया क्रेडिट कार्ड चालू करने के लिए कार्ड का आखरी चार डिजिट का नंबर बताए. चार नंबर बताने पर ठग ने पूरा कार्ड का नंबर बता दिया जिससे उन्हें लगा की फोन बैंक के कर्मी ने ही किया है. थोड़ी देर बाद जानकारी भी दे दी. 7 मार्च को उन्हे फोन कर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने को कहा. तब जाकर उन्हें अवैध निकासी करने की जानकारी हुई.





