
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना परिसर से भागने का प्रयास कर रहे जय प्रसाद उर्फ गोलू बच्चा को पुलिस ने पकड़ा. सोमवार को कदमा पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कदमा बाजार से गोलू बच्चा को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस उसे थाना ले आई जहां उसने थाना के सिपाही बंसीधर दुबे को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






