
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले की पुलिस ने माओवादी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के कुछ सदस्य पुलिस की गतिविधियों का रेकी कर रहा था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया शख्स गोला पूर्ति उर्फ गोलू पूर्ति है, जो टेबो के उलीलोर बनाया गया है. सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आइपीएस कपिल चौधरी के निर्देशन में टेबो थाना में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम द्वारा टेबो थाना क्षेत्र के साईकाटा जाने वाली सड़क से भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया. गोला पूर्ति उर्फ गोलू पूर्ति का आपराधिक इतिहास बताया है, जिसके तहत सोनुवा में तीन कांड 2020 में दर्ज है जबकि कराइकेला और टेबो में 2020 में केस दर्ज है. इसके अलावा गुदड़ी थाना में 2021 में दर्ज है. उसके खिलाफ कई तरह की शिकायतें दर्ज है. टेबो थाना प्रभारी बीरबल हेम्ब्रम, टेबो थाना के पदाधिकारी प्रवीण सिंह चौधरी समेत अन्य पुलिस बल ने अहम कार्रवाई की है.






