
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के पटेल पथ निवासी महिला रेखा शर्मा का अपराधियों ने मानगो के शंकोसाई कंचन बिहार में सोने का चैन छीन लिया. छीना झपटी में अपराधी आधा चैन लेकर भाग गए. आधा चैन महिला के पास बचा रहा. सूचना मिलने पर मौके में भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे. रेखा शर्मा पटेल पथ से अखंड ज्योति पुस्तक लेकर कंचन बिहार में हरेंद्र नाथ झा के घर में देने जा रही थी. पिछले दस वर्षों से गायत्री परिवार में जुड़े रहने के कारण वह अपने अनुयायियों के घर में पुस्तक वितरण का काम करती हैं. जैसे ही रेखा शर्मा ने हरेंद्रनाथ झा के घर में कॉल बेल बजायी, पीछे से दो अपराधी आए और उनके गर्दन का चेन छीनकर भागने लगे. महिला के साथ अपराधियों की जमकर छीना झपटी हुई, जिसमें अपराधियों ने आधा चेन ही लेकर भाग पाएं. आधा चेन महिला के पास बच गया. महिला अपराधियों का हुड़दंग देखकर डरी और घबराई हुई है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि मानगों के उलीडीह थाना क्षेत्र में विगत पन्द्रह दिन में चार छिनतई की घटना हो चुकी है. चारों घटना में अपराधी सफेद टोपी पहना हुआ. जिसके साथ छिनतई हुई हैं वह लोग ऐसा बता रहे हैं. साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी देखने को मिल रहा है. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने रेखा शर्मा को हिम्मत बढ़ाते हुए हौसला रखने को कहा और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की. विकास सिंह ने कहा कि उलीडीह थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. पुलिस सुस्त पड़ गई है, अपराधी के सामने पुलिस का नतमस्तक होना, चिंता का विषय हो गया है. विकास सिंह ने कहा कि चारों छिनतई की जानकारी राज्य के डीजीपी को दी जाएगी.






