
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कोवाली थाना के हल्दीपोखर से ओड़िशा रोड निवासी 21 वर्षीय राहुल मोदक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार के दोपहर बारह बजे राहुल मोदक ने फांसी लगायी और अपनी जान दे दी. पुलिस ने बताया कि राहुल अपनी मां को घर के ऊपरी तल्ले के कमरे में सोने जा रहे कहकर सीढ़ी से ऊपर गया. मां जब राहुल को खाना खाने के लिए बुलाने गयी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. दरवाजा को किसी तरह तोड़ा गया और राहुल ने फंदे से झूल रहा था. घटना की सूचना पाकर कोवाली पुलिस पहुंची. कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने घटना की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.






