
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र स्थित बाग-ए-जमशेद स्कूल के पास हाई-स्पीड हुंडई वरना कार अचानक से पलट गई. उक्त कार पर बिष्टुपुर निवासी विशाल रंधावा सवार थे जबकि उनकी माँ भी कार में थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज चल रही थी और अचानक मोड़ने के चक्कर में गाड़ी पूरी तरह उलट गई. किसी तरह कार में मौजूद विशाल रंधावा, उनकी माँ और बिरसानगर निवासी ज्योति को बाहर निकाला गया, जिसके बाद सबको अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों की जान सिर्फ इसलिए बच गई क्योंकि कार में एयर बैग था जो वक्त पर खुल गया और बड़ा हादसा को रोका जा सका. इस घटना के बाद रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को सड़क से हटाया और फिर कार को जब्त किया. पुलिस घायलो का बयान लेने की कोशिश कर रही है.














