
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह आदर्श नगर की रहने वाली एक किशोरी ने सोमवार की रात अपने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर के अंदर पहुंचे और फौरन किशोरी को फंदे से उतारा. उसे साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंचा. जहां किशोरी का इलाज चल रहा है. किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने किशोरी को टीएमएच रिफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने किशोरी को ले जाकर टीएमएच में भर्ती कराया है. किशोरी के पिता ने बताया कि किशोरी का मुन्नालाल नामक एक युवक ने दिसंबर में अपहरण कर लिया था. इस मामले में सीतारामडेरा थाना में केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था. आरोपी मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. मुन्नालाल अभी जेल में है. बताते हैं कि मुन्ना लाल की मां और बहन सोमवार की शाम तीन चार युवकों के साथ आई और किशोरी को धमकी दी. धमकी दी कि अगर केस नहीं उठाया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. यही नहीं, उसको गाली गलौज भी की. बताते हैं कि किशोरी अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकी. किशोरी अंदर गई और बाथरूम में फांसी लगा ली. इसकी आवाज सुनकर बाहर पान की दुकान पर मौजूद लोग दौड़कर घर के अंदर गए और किशोरी के गले की गांठ कैंची से काट कर उसे फांसी के फंदे से उतारा और फौरन एमजीएम अस्पताल ले गए. किशोरी के पिता की पान की दुकान है. उसके दो बेटी और एक बेटे हैं. किशोरी उसकी सबसे छोटी बेटी है.















