
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर सिमुलडांगा (एमजीएम थानाक्षेत्र) के रहने वाले विष्णु गोराई को सोमवार की रात एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में विष्णु गोराई की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस विष्णु गोराई को पीसीआर वैन में लेकर साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंची. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.(नीचे देखे पूरी खबर)

जानकारी होने पर विष्णु का साला भी एमजीएम अस्पताल पहुंचा था. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में रोना मच गया. विष्णु गोराई का शव एमजीएम अस्पताल की मर्चरी में रख दिया गया है. मंगलवार को पुलिस इसका पोस्टमार्टम कराएगी. दुर्घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी ओर, इस घटना के बाद लोगों ने डिमना चौक को जाम कर हंगामा किया. लोगो ने जमकर बवाल काटा. परिवार के लोग सड़क पर बैठकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस पहुंची और लोगो से बातचीत की और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे. लोगों ने यहां रोड जाम कर दिया और आग लगाकर जाम कर दिया. पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है.














