जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूटपाट और छिनतई करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक बाइक और छह मोबाइल जब्त किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पकड़े गये लोगों में प्रेम उर्फ प्रकाश राव उर्फ प्रेम माफिया है जबकि दूसरा पवन कुमार है, जो आदित्यपुर मांझी टोला के सालडीह बस्ती संजय नगर का रहने वाला है. दोनों की उम्र क्रमश: 20 और 21 साल है. बताया जाता है कि इन लोगों द्वारा लगातार कदमा, सोनारी, आदित्यपुर, बिष्टुपुर समेत आसपास कई तरह की छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती के पास वे लोग छिनतई कर रहे थे कि उनको रंगेहाथ धर दबोचा गया. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद छह मोबाइल जब्त किया और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया, जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया है.






