
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल के वार्ड में शाम के वक्त मरीज के परिजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाला जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सिद्धू कान्हू बस्ती का रहने वाला है, जिसका नाम राजू महतो और उसकी उम्र करीब 40 साल बतायी जा रही है. वह टेम्पो चलाकर अपना जीविका चलाता था. उसकी पत्नी कलावति महतो ने बताया कि उनके पति की दिमागी हालत खराब रहता है, जिनका इलाज चल रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)
उनके बेटा का एक सड़क हादसे में पैर टूट गया है, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल के आर्थो वार्ड में चल रहा था. इलाज के दौरान शाम को करीब 7 बजे उनके पति राजू महतो ने साथ में बैठकर चाय पी. इसके बाद बेटा के बगल में रखा गमछा लेकर वह बाहर निकल गया. जाने के पहले 20 रुपये लेकर पति गया था. इस बीच पत्नी बाहर पानी लाने गयी. बाद में देखा कि पति नहीं है. आसपास खोजा तो नहीं पाया, बाद में उसको नर्सों ने जानकारी दी कि पति ने फांसी लगा लिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
आत्महत्या क्यों किसी, यह साफ नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि उसने अस्पताल के भीड़ वाले इलाके के ग्रिल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची, जिसके बाद खुद साकची थाना प्रभारी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस आत्महत्या ने कई तरह के सवाल उठा दिये है. अस्पताल में किस तरह मरीजों की व्यवस्था चल रही है, कैसा सुरक्षा का इंतजाम है कि शाम के वक्त जब सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ होती है, उस वक्त एक ग्रिल में मरीज का परिजन आत्महत्या कर लेता है, लेकिन किसी को कानोंकान मालूम नहीं चल पाता है.






