
संतोष कुमार / सरायकेला : सरायकेला-खरसावां ज़िला के आदित्यपुर में हत्याओं का सिलसिला जारी है. बुधवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 3 की संख्या में नकाबपोश अपराधी देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास कन्हैया सिंह के हरीओम नगर रोड नंबर 5 स्थित मकान के पास पहुंचे. तीनों अपराधी घर के स्लीपर पहले से चढ़े हुए थे जैसे ही कन्हैया सिंह गाड़ी से उतरकर घर की सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश की वैसे ही अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे वह गिर गए उनके सिर पर ही गोली मारी गई गोली मारने के बाद तीनों अपराधी पैदल ही अलग-अलग दिशा की ओर भाग निकले. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद स्थानीय लोगों और युवकों ने उनको उठाकर टीएमएस पहुंचाया जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह टीएमएच पहुंचे लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी और गाड़ी से उतर रहे कन्हैया सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. (नीचे भी पढ़ें)

वही मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और मलखान सिंह के करीबियों का जमावड़ा टीएमएच में लग गया. मौके वारदात पर जमशेदपुर के सिटी एसपी समेत जमशेदपुर के पुलिस बल भी यहां पहुंच गए ताकि किसी तरह के हंगामे की स्थिति को निपटा जा सके. फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद युवकों ने घटना की सारी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है. अब तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है. (नीचे भी पढ़ें)
फ़रवरी से अब तक 10 हत्याएं
22 फरवरी: बड़ा गम्हरिया में स्क्रैप कारोबारी संजय कुमार उर्फ चम्टू की हत्या.
24 मार्च: ट्रीचर ट्रेनिंग मोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर सह स्क्रैप कारोबारी देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास की गोली मारकर हत्या.
27 अप्रैल: बंतानगर में संजय कुमार महतो की गोली मारकर
2 मई: सतबहनी में बिल्डिंग मेटरियल सप्लयार कार्तिक गोप की हत्या
24 मई: मुस्लिम बस्ती के निकट जमालपुर के राजकुमार कालिंदी की गोली मारकर हत्या.
29 मई : ईच्छापुर में रंजन गोप की मारपीट कर व गला दबाकर हत्या.
7 जूनः सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में आशीष गोराई, सुधीर चटर्जी और राजीव उर्फ राजू गोराई की हत्या.
29 जून: हरिओम नगर रोड नंबर पांच में कन्हैया सिंह की हत्या







