जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह बी ब्लॉक लाइन नंबर 8 के रहने वाले कांग्रेसी नेता मोहम्मद इकबार के ऊपर नशेड़ी सलमान गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है. सूचना पाकर मौके पर सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता और बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ले रही है और खोखा की भी बरामदगी का प्रयास कर रही है. नशेड़ी गैंग ने इससे पहले भी इस तरह की फायरिंग की थी. सलमान गैंग के लोग कांग्रेसी नेता मो इकबाल पर इस कारण से खफा हैं क्योंकि उसने पुलिस से मिलकर इलाके में चलने वाले सभी जुआ अड्डे को बंद करवा दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

शुक्रवार की शाम एग्रिको का रहने वाला नशेड़ी गैंग का मुखिया सलमान के अलावा जाफर, गामा, तन्नु, सन्नी के अलावा 10-15 लोग आये और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. घटना के समय सलमान कुर्ता और पायजामा पहने था. उसने ही पहले इकबाल पर फायरिंग की थी. किसी तरह से इकबाल वहां से भागकर अपने घर में घुस गया. इसके बाद भी बाहर के 6 से ज्यादा राउंड गोली चलने की आवाज आयी. मो इकबाल का कहना है कि वह अपनी पत्नी के लेकर आजादनगर की तरफ जाने वाला था. वह तैयार होकर अपने घर के बाहर अभी निकला ही था कि सलमान ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसके अलावा गामा ने भी फायरिंग की है. नशेड़ी गैंग की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. सलमान और गामा को फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है. गैंग के सभी लोग बाइक पर सवार होकर आये हुये थे. गैंग के लोगों ने फायरिंग करने के बाद खोखा भी चुनकर ले भागे. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार शुक्रवार को ही शहर में योगदान दिये और यहां आते ही फायरिंग कर सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती अपराधियों ने दी है.






