
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर रोड नंबर 12 से रविवार की रात एक किशोर एक बच्ची को पकड़ कर ले जा रहा था. इस मामले में किशोर को पकड़ कर लोगों ने धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताते हैं कि झामुमो नेता नौशाद खान की पोती तैयब नौशाद खान की तीन साल की बेटी तैयबा नौशाद एक बच्ची मंतशा के साथ बर्गर खाने के लिए निकली थी. (नीचे देखे पूरी खबर)
तभी गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर के एक किशोर ने उसे पकड़ कर ले जाने की कोशिश की. बताते हैं कि किशोर ने बच्ची को गोद में उठा लिया था और मुंह दाब कर ले जा रहा था. तभी बच्ची के साथ मौजूद दूसरी बच्ची मंतशा ने शोर मचाया तो किशोर ने मंतशा को एक थप्पड़ भी लगा दिया. इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तो किशोर बच्ची को छोड़ कर भाग रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)
मंतशा फौरन घर गई और घर में सारी बात बताई तो परिजन आए और बाइक से पीछा कर किशोर को पकड़ लिया. किशोर को पकड़ने के बाद वहां मौजूद लोगों ने किशोर की धुनाई कर दी और घटना की सूचना पुलिस को दी..पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया और थाने ले गई है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. किशोर से पूछताछ की जा रही है। किशोर के पिता को भी थाने बुलाया गया है. किशोर के पिता का कहना है कि किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.






