जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में अचानक चेन छिनतई की घटना बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 दिन के भीतर यह पांचवीं घटना है। ताजा घटना सोमवार सुबह की है। गोविंदपुर कॉलोनी निवासी नवनिर्वाचित पार्षद डॉ परितोष कुमार सिंह की माता सुनीति देवी की चेन बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीन ली और फरार हो गए। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बतायी जा जरही है। पार्षद परितोष एवं उनकी माता सुनीति देवी ने बताया कि गोविंदपुर राम मंदिर से पूजा कर लौटने के समय घटना को अंजाम दिया गया है। मेन रोड से जैसे ही अपने ब्रांच लाइन में घुस रही थीं, उसी दौरान एक बिना नम्बर के बाइक पर खड़े दो लड़कों में से एक लड़के ने कुछ पूछने की कोशिश की। इस दौरान गले में हाथ डाल कर पीछे बैठा लड़का चेन लेकर फरार हो गया। (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद सुनीति देवी चिल्ला-चिल्ला कर बदमाश को रोकने की लोगों से गुजारिश करती रही। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया जा रहा है चेन छिनतई बदमाश ने रेलवे फाटक होते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजन तथा पुलिस गोविंदपुर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गए हैं।
10 दिन के भीतर पांचवीं घटना : पार्षद परितोष ने आरोप लगाया कि गोविंदपुर में 10 दिनों के भीतर लगातार चेन छिनताई की पांचवीं घटना है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पार्षद ने कहा कि सभी घटनाओं का अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। केवल सनहा दर्ज कर खानापूर्ति की जा रही है।















