जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला सहकारिता पदाधिकारी पदाधिकारी-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की द्वारा झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 45 बकायादारों पर नीलाम पत्र वाद दायर कर धारा 7 का नोटिस भेजा है. इससे बकायेदारों में हड़कंप मचा है. उल्लेखनीय है कि इन बकायादारों ने सहकारी बैंक के करोड़ों रुपए वर्षों से डकार कर बैठे हैं, अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऋण राशि नहीं चुकाने की स्थिति में कुर्की जब्ती एवं उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. जिन पर नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है उनमें अनुपमा सुधा टोप्पो 599100 रुपये, सुनीति भकत 73272 रुपये, सुमित सिंह 124423 रुपये, इकबाल हुसैन 134540 रुपये, गौतम कुमार 77222 रुपये, महेश्वर प्रसाद शुक्ला 77060 रुपये, अमित कुमार 76820 रुपये, बिक्की कुमार 77789 रुपये, विश्वनाथ कुमार डे 80127 रुपये, अंजली शुक्ला 76930 रुपये, बृजनंदन राय 690526 रुपये, सिल्वे हैरी कृष्टि 162359 रुपये, हरजीत मुखी 186987 रुपये, जितेंद्र सिंह 82731 रुपये, संजय कुमार प्रसाद 148120 रुपये, प्रियंका शर्मा 703183 रुपये, सुनील कुमार प्रसाद 172858 रुपये, रूबी मोइती 29238 रुपये, श्याम चरण मंडी 423899 रुपये, सुशील कुमार बेरा 79264 रुपये, भगवान गिरी 897881 रुपये, गोकुल कुमार राय 4153247 रुपये, ललित कुमार महतो 1072358 रुपये, सुब्रत मंडल 1631735 रुपये, अन्नपूर्णा बहुती 552270 रुपये, ऋषिकेश गिरी 284381 रुपये, ललिता भगत 521053 रुपये, सची दुलाल पात्रा 1020577 रुपये, शमोल राणा 113455 रुपये, शोभा सिन्हा 115271 रुपये, एसके रबीबुल 82057 रुपये, इमाम खान 136542 रुपये, शंख इसाक 67188 रुपये, मोटका चातर 282851 रुपये, प्रदीप कुमार जेना 814262 रुपये, मालती कुमारी 129904 रुपये, प्रहलाद साहू 140782 रुपये, बबलू मुर्मू 210522 रुपये, विनोद कुमार महतो 1510756 रुपये, शमशाद खान 375657 रुपये, सीमा अधिकारी 1104006 रुपये, श्रवण कुमार शर्मा 1069133 रुपये, अशोक कुमार 592751 रुपये, रिकी एंथोनी 395339 रुपये शामिल है.






