आदित्यपुर : शुक्रवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत चूना भट्टा पतंजलि स्टोर के समीप पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक ऑटो चालक को रुकवाकर उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए. हालांकि एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. दबोचे गए अपराधी को पुलिस अपने साथ थाने ले गयी है, जहां उससे पूछताछ चल रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, आदित्यपुर दो लंका टोला निवासी ऑटो चालक सोनी कुमार आकाशवाणी चौक से कॉलोनी की ओर जा रहा था. तभी चूना भट्ठा के समीप पतंजलि स्टोर के पास खैनी दुकान में बैठे तीन युवकों को यात्री समझ उसने ऑटो रोक दी, इसी बीच ऑटो के डेशबोर्ड पर रखा चालक का मोबाइल युवक लेकर भाग निकले उनमें से एक को चालक ने स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.














