
गुड़ाबांदा : जमशेदपुर से दो व्यक्ति इनकम टैक्स अफसर बनकर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर वाहन से निकले थे। इसकी सूचना ग्रामीण एसपी को मिली। ग्रामीण एसपी ने शक के अधार पर उक्त वाहन को रोकने के लिए जिले के हर थाना प्रभारी को इन्फॉर्म कर दिया था। उनके सूचना के आधार पर धालभूमगढ़ पुलिस एनएच पर वेरीगेटिंग लगाकर वाहन की जांच कर रही थी। धालभूमगढ़ में जांच होता देख उक्त वाहन वहां से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। धालभूमगढ़ से निकलने के पश्चात अनुमंडल के सभी थाना के पदाधिकारी अलर्ट हो गए थे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी क्रम में गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भाकर से उक्त वाहन के गुजरने की सूचना पुलिस को मिली। गुड़ाबांदा पुलिस सिंहपुरा से लेकर चिरूगोड़ा तक वेरीगेटिंग कर वाहन की जांच कर रही थी इसी क्रम में उक्त वाहन वहां से गुजरी पुलिस जवानों ने सड़क पर वेरीगेटिंग कर और सड़क पर पत्थर रखकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया जिससे उक्त वाहन वहां से भागने में असफल रही। पुलिस ने वाहन समेत वाहन पर सवार दो व्यक्तियों को संदेह में हिरासत में लेकर ग्रामीण एसपी को सौंप दिया है, फिलहाल इस मामले की जांच ग्रामीण एसपी खुद कर रहे हैं। इस संबंध में गुड़ाबांदा पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना दी गई थी कि उक्त फॉर्च्यूनर वाहन को पकड़ना है यह मामला क्या है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है और मामले की पूरी जांच पड़ताल ग्रामीण एसपी खुद कर रहे हैं।




