जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित मतकमडीह गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की शाम ब्लेड से अपना गला काट लिया. उसका नाम जांबिरा हो (35) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार जांबिरा हो ने मानसिक संतुलन खो बैठने के कारण इस घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. तब तक स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई. स्थानीय लोग उसके घर पहुंच गये, लेकिन उसकी हरकतों के कारण लोग अस्पताल ले जाने में असमर्थता जताते रहे. वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांबिरा हो को स्थानीय सदर अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया. हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जांबिरा हो शराब का आदी है. नशे में धुत्त होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.





