जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित परमानंद कॉलोनी के मकान पर में एक बार फिर से अपराधियों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी. कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की सड़कों पर मौजूदगी के बीच ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिंटू के घर के पास रहने वाले शोले ने घटना को अंजाम दिया है. पिंटू ने बताया कि शोले एक अन्य युवक के साथ आया और उसके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है. राम रज्जू प्रसाद गुप्ता को फायरिंग के छर्रा से लगी है, जिसमें वे घायल हो गये है. घटना को अंजाम देने के बाद भागे अपराधी को पुलिस ने गंगा मेमोरियल अस्पताल के पास से धर दबोचा जबकि एक भागने में कामयााब रहा. जो अपराधी पकड़ा गया है, वंह आरोपी शोले है, जो लगातार फेसबुक और इंस्टा पर अपना पोस्ट कर रहा था. उसको पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया. इनकाउंटर की स्थिति हो गयी थी, लेकिन अपराधी खुद भाग निकले. पकड़े गये शोले के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है. इस घटना मेंबता दे कि शोले 2017 में उलीडीह थाना क्षेत्र में विशाल सिंह की हत्या का आरोपी है. बताया जाता है कि लगातार अपराधियों द्वारा पिंटू पर फायरिंग की गयी है. कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. करीब 24 घंटे के बाद अपराधियों ने एक और फायरिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. इससे पहले टेल्को के सबुज कल्याण संघ के सामने जेल से छूटे रंजीत सिंह पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गयी थी. अब एक नयी घटना सामने आ गयी है. पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे है.






