
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने कांड संख्या 215/ 22 के अप्राथमिक अभियुक्त 27 वर्षीय आशीष कुमार उर्फ हनी सिंह एवं 20 वर्षीय आशीष प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 बीपी- 7206 बरामद किया है. बता दें कि 19 दिसंबर 2022 को कदमा थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी.





