जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त रुप से लव जेहाद के तहत लड़की को मुंबई से भगाकर धनबाद ले जाये जा रहे युवक और युवती को धर दबोचा. युवक धनबाद के गोमो का रहने वाला मोहम्मद हनीफ है. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. लड़की को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया है. लड़की को भगाने का मामला मुंबई के ठाणे स्थित भायंदर थाना में एक केस दर्ज है. टाटानगर जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी है, जिसके बाद वहां की पुलिस यहां आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि एक लड़की कम उम्र के साथ एक मुसलिम युवक को आरपीएफ ने देखा. उक्त युवक को संदिग्ध हालत में देखा गया. इसके बाद उससे आरपीएफ ने पूछताछ की. इसके बाद खुलासा हुआ कि वह लड़की नाबालिग है और वह भगाकर धनबाद का युवक ले जा रहा था. लड़की हिंदू है. इसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ शुरू की और तत्काल मालूम चला कि इसको लेकर केस दर्ज है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




