
जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने रांची में अपना इस्तीफा दे दिया है. झारखंड में भाजपा की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को यह इस्तीफा सौंपा और प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर अपने सारे पदों से इस्तीफा दे दिया. वैसे लक्ष्मण गिलुवा को यह आभास था कि पहले लोकसभा का चुनाव वे खुद हार चुके है और खुद विधानसभा का चुनाव भी हार गये है. इसके अलावा पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन किया है. चूंकि, झारखंड में भाजपा की हार हो चुकी है, इस कारण यह पहले ही कयास लगाया जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष के पद से लक्ष्मण गिलुवा हटाये जायेंगे, इस कारण उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दी.




