
जमशेदपुर : खरमास में वैसे तो कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है, लेकिन भाजपा ने इसको दरिकनार करते हुए जमशेदपुर भाजपा का अपना नया दफ्तर खोल दिया है. भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नाम से आवंटित क्वार्टर में साकची में ही पार्टी का नया कार्यालय खोला गया है. वैसे औपचारिक उदघाटन नहीं हुआ, लेकिन नये दफ्तर में भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपनी कार्यसमिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर निकलने वाली विशाल पदयात्रा को भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन देगी. जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय की घोषणा करते हुए पार्टी के जिला पदाधिकारीयों, मंडलाध्यक्षों और सभी मोर्चाध्यक्षों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. शनिवार सुबह पार्टी के नए महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएए क़ानून को लेकर कांग्रेस, झामुमो समेत विपक्ष भ्रामक दुष्प्रचार कर रहे हैं.

साजिश के तहत मुस्लिम सामुदाय के बीच भय और भ्रम की स्थिति पैदा कराई जा रही है और मोदी सरकार के ख़िलाफ़ झूठ और अराजकता फैलाई जा रही है. भाजपा यह स्पष्ट करना चाहती है कि उक्त क़ानून शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने से संबंधित है. इससे किन्हीं मुस्लिम वर्ग के लोगों की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी. विश्व हिंदू परिषद द्वारा आहूत विशाल पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी दमदार उपस्थिति दर्ज़ करायेगी. इधर बैठक के दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मंडलाध्यक्षों और सभी मोर्चाध्यक्षों को डायरी और मिठाई भेंटकर अंतराष्ट्रीय नववर्ष की शुभकामनाएं दिया और बीते वर्ष के सांगठनिक कार्यों में सहयोग के लिए आभार जताते हुए आगामी दिनों के लिए सहयोग का आग्रह किया. इधर भाजपा की सदस्यता सत्यापन कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिये गए हैं ताकि अंतिम पंजी प्रदेश कार्यालय में समर्पित की जा सके. बैठक के दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर गुप्ता, जिला मंत्री राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, विमलकांत झा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद एवं दीपक पारिख, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी, मोर्चा जिला अध्यक्ष में अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, मुचिराम बाउरी, काजू सांडिल्य के अलावे मंडल अध्यक्षों में मंटू चरण दत्ता, परेश दत्ता, कृपासिंधु महतो, सुशीलचंद्र महतो, पंकज सिन्हा, प्रकाश जोशी, रंजन सिंह, राजेश साव, अमरेंद्र पासवान, निसार अहमद, दीपू सिंह, सुरंजन राय, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, रमेश नाग, दीपक झा, अनमोल वर्मा, संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, संजीव भगत, महामंत्री में हेमन्त साहू, आनंद कुमार, रामबाबू साह, विनोद सिंह मौजूद थें.







